रिपोर्ट के अनुसार घटना मोरनी हिल्स इलाके की है। यहां सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक महिला जब अपनी शिकायत लेकर पंचकुला पुलिस स्टेशन पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने न केवल उसकी बात सुनने से मना कर दिया, बल्कि उसकी 'धंधेवाली' बताकर अमानवीय व्यवहार भी किया। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने पीड़िता को टरका कर मनीमाजरा स्थित चंडीगढ़ पुलिस स्टेशन जाने की बात कह दी। जिसके बाद पीड़िता ने मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई, जहां से उसको पंचकुला के लिए ट्रांसफर कर दिया गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के पति ने चंडीगढ़ पुलिस स्टेशन को बताया कि पंचकुला पुलिस ने उसकी पत्नी को ‘धंधेवाली’ समझकर वहां से टरका दिया था।