विविध भारत

Delhi NCR  में शीतलहर का कहर जारी, बूंदाबांदी के बीच विजिबिलिटी में सुधार

    नए साल के दूसरे दिन भी कड़ाके की ठंड। कल की तुलना में आज ठंड में कुछ राहत।  

less than 1 minute read
cold wave
दिल्ली में ठंड ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा।

नई दिल्ली। देश की राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। शीतलहर के बीच दिल्ली में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की भी सूचना है। ठंड ने आज 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं उत्तर भारत के में शीतलहर चलने से कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बीती रात दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि शीतलहर का सामना कर रहे उत्तर भारत में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के साथ तीन जनवरी से राहत मिलने की संभावना है। अगले 48 घंटे के दौरान इसके मध्य पाकिस्तान की ओर बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के परिणामस्वरूप हवा का कम दबाव दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बना हुआ है। राजस्थान के सीकर में तापमान माइनस पांच डिग्री तक पहुंच गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान यही स्थिति रहेगी।

आईएमडी के अनुसार चार-छह जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी का अनुमान है। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस अवधि में हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी आशंका है।

Updated on:
02 Jan 2021 08:00 am
Published on:
02 Jan 2021 07:53 am