विविध भारत

दिल्ली-NCR में चल रही शीत लहर, पहाड़ों पर बर्फबारी से कांपा उत्तर भारत

हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक पहाड़ियां बर्फ की चादर से ढकी हुईं है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत इस समय भयंकर सर्दी की चपेट में है
less than 1 minute read
aa.png

नई दिल्ली। पहाड़ों पर अभी बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक पहाड़ियां बर्फ की चादर से ढकी हुईं है।

वहीं, इस बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत इस समय भयंकर सर्दी की चपेट में है।

कल यानी सोमवार को भी दिल्ली में लोग ठंड की वजह से बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान में सामान्य से सात डिग्री सैल्सियस की कमी रिकॉर्ड की गई।

इसके साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक के खराब होने और कोहरे की वजह से दृश्यता के स्तर में भी गिरावट देखने को मिली।

आपको बता दें कि दिल्ली-NCR में पिछले दस दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो साल 2014 के बाद ऐसा पहली बार जब दिल्ली में तापमान में इस कदर गिरावट दर्ज की गई हो।

मौसम विभाग के अनुसार मौसम के अधिकतम तापमान में उठापटक का यह दौर 14 दिसंबर से जारी है।

इस दौरान अधिकांश दिनों में तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई। यहां तक इस बीच दो दिन तो ऐसे आए, जब अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी गई।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले 6 से 7 दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहने की उम्मीद जताई है।

Updated on:
24 Dec 2019 09:55 am
Published on:
24 Dec 2019 08:48 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video