विविध भारत

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Congress Leader DK Shivkumar को सांस लेने में हुई तकलीफ ईडी कीक पूछताछ के दौरान बिगड़ी तबीयत दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में किया गया भर्ती

2 min read

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। दो दिग्गज नेता इनदिनों प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई की पूछताछ का सामना कर रहे हैं। पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम जहां तिहाड़ जेल में हैं, तो वहीं कर्नाटक कांग्रेस के लिए संकट मोचन की भूमिका निभाने वाले डीके शिवकुमार भी ईडी विभिन्न मामलों के तहत ईडी की पूछताछ का सामना कर रहे हैं।

इस बीच जो सबसे बड़ी खबर सामने आई है वो ये कि कांग्रेस के संकट मोचक डीके शिवकुमार पर ही संकट आ गया है। पूछताछ के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशायल ( ED ) की हिरासत में चल रहे शिवकुमार की गुरुवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर बेटी से हो रही थी पूछताछ, उधर बिगड़ गई तबीयत
बताया जाता है जिस समय शिवकुमार की तबीयत बिगड़ी उस वक्त ईडी के अधिकारी दिल्ली के खान मार्केट स्थित एजेंसी के कार्यालय में उनकी बेटी से पूछताछ कर रहे थे।

आपको बता दें कि ईडी शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या से उनके सिंगापुर दौरे के संबंध में पूछताछ कर रही है। शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या जुलाई 2017 में जिस सिंगापुर दौरे पर गई थीं उसे शिवकुमार ने बिजनेस टूर बताया था।

दरअसल शिवकुमार को ईडी ने तीन सितंबर को हिरासत में लिया था। उन्हें कोर्ट ने 13 सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। शिवकुमार के खिलाफ मामले की जांच अगस्त 2017 में आयकर विभाग ने शुरू की थी।

शिवकुमार से मिलने की इजाजत नहीं
खास बात यह है कि तबीयत बिगड़ने के बाद अस्तपाल में भर्ती किए गए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से मिलने के इजाजत किसी को नहीं दी जा रही है।

उनकी तबीयत खराब होने की खबर सुनकर आरएमएल अस्पताल में पहुंचे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने रोक दिया।

सिद्धारमैया जैसे ही शिवकुमार के वार्ड में दाखिल होने की कोशिश करने लगे तभी वहां मौजूद ईडी के अधिकारियों ने उन्हें शिवकुमार से मिलने की इजाजत नहीं दी।

काफी देर चली बहस के बाद आखिरकार सिद्धारमैया को वापस लौटना पड़ा। मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार शिवकुमार हिरासत में हैं और शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाना है।

बेटी ऐश्वर्या के साथ 7 घंटे तक चली पूछताछ
मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या से करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई है।

गुरुवार को ऐश्वर्या दिल्ली के खान मार्केट स्थित एजेंसी के कार्यालय में सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर पहुंचीं और शाम 7 बजकर 30 मिनट पर वापस चली गई।

Published on:
13 Sept 2019 01:54 pm
Also Read
View All
Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी