विविध भारत

कांग्रेस करेगी 5 लाख ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ की भर्ती, BJP के ‘आईटी सेल’ को मिलेगी कड़ी टक्कर

कांग्रेस अगले कुछ दिनों के भीतर करीब 5 लाख सोशल मीडिया वॉरियर्स भर्ती करने वाली है कांग्रेस जिन मीडिया वॉरियर्स की भर्ती करने वाली है उनके लिए सोमवार को हेल्पलाइन नंबर की घोषणा कर दी जाएगी  
less than 1 minute read
Feb 07, 2021
Congress to recruit 5 lakh 'social media warriors'
Congress to recruit 5 lakh 'social media warriors'

नई दिल्ली। इस साल कई राज्यों में चुनाव होने हैं। तमाम पार्टियां जीत पक्की करने के लिए राजनीतिक दांव पेंच में जुट गई हैं। चुनाव को देखते हुए सभी पार्टी सोशल मीडिया के मैदान में भी उतर रही हैं। कांग्रेस ने तो बड़े पैमाने पर ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ की भर्ती का अभियान शुरू करने की योजना भी बना ली है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अगले कुछ दिनों के भीतर करीब 5 लाख सोशल मीडिया वॉरियर्स भर्ती करने वाली है। कांग्रेस जिन 5 लाख सोशल मीडिया वॉरियर्स की भर्ती करने वाली है उनके लिए सोमवार को हेल्पलाइन नंबर की घोषणा कर दी जाएगी।

BJP के ‘आईटी सेल’ को मिलेगी टक्कर

खबरों के अनुसार साल 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस लगातार बीजेपी के सामने पिछड़ती चली गई है। पार्टी के कुछ लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया के मैदान में भाजपा उनसे बेहतर है। इसलिए कांग्रेस ने तय कर लिया है कि अब वो भाजपा के सामने मीडिया वॉर में ज्यादा दिनों तक कमज़ोर नहीं रहेगी।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से वो भी देश के कोने-कोने में एक बार फिर अपनी उपस्थिति पूरी मजबूती से दर्ज करवाएगी।

कड़ी जांच के बाद होगी भर्ती

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी देश के अलग-अलग जिलों से 50 हजार वॉरियर्स नियुक्त करेगी। इन 50 हजार वॉरियर्स की मदद के लिए 4.5 लाख कार्यकर्ता जुटाए जाएंगे। बता दें सोशल मीडिया सेल में नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों की कड़ी परीक्षा यह भर्ती जल्दी पूरी हो, इसके लिए जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Published on:
07 Feb 2021 05:44 pm