विविध भारत

कोरोना संकट : यूपी और बिहार में फिर से लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

  यूपी के सभी जिलों में Lockdown 3 दिनों के लिए आज रात 10 बजे से लागू होगा। Coronavirus Case में तेजी से बढ़ोतरी के बाद बिहार में 11 जिलों में आज से लॉकडाउन लागू। केवल आपात सेवाओं के लिए घर से बाहर जाने की इजाजत।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2020, 11:03 AM IST
lockdown
Coronavirus Case में तेजी से बढ़ोतरी के बाद बिहार में 11 जिलों में आज से लॉकडाउन लागू।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus Pandemic ) से पीड़ित मरीजों की संख्या में अचानक भारी बढ़ोतरी के बाद संपूर्ण उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) और बिहार ( Bihar ) के 11 जिलों में फिर से लॉकडाउन ( Lockdown ) लागू कर दिया गया। उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई यानी शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक फिर से लॉकडाउन लागू किया गया है। बिहार में लॉकडाउन आज सुबह से लागू है। लॉकडाउन के दौरान केवल आपात सेवाओं ( Emergency Services ) के लिए लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत है।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों ( Coronavirus infected ) का आंकड़ा 31 हजार पार कर चुका है। राज्य में अब तक 845 लोगों की जानें गई हैं। राज्य में फिलहाल 9900 से ज्यादा एक्टिव मामले हैं। 20 हजार से ज्यादा लोग इलाज के बाद घर लौट चुके हैं।

बिहार ( Bihar ) में कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या पर रोक के मकसद से 11 जिलों में शुक्रवार से लॉकडाउन लगा दिया गया है। इनमें राजधानी पटना ( Patna ) के साथ ही कैमूर, बक्सर, नवादा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, किशनगंज, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी शामिल हैं।कई जिलों में प्रशासन ने शनिवार से लॉकडाउन लागू किया है। इनमें वैशाली और नालंदा जिले हैं। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार और भोजपुर जिला मुख्यालय आरा शहर के मुख्य बाजार वाले इलाकों में 11 से लॉकडाउन रहेगा।

लॉकडाउन के दौरान आवाजाही पर प्रतिबंध नहीं रहेगा, पर सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) व मास्क ( Mask ) पहनना जरूरी होगा। दरभंगा में लॉकडाउन पर निर्णय 13 जुलाई के बाद होगा।

इन सेवाओं पर पाबंदी

लॉकडाउन ( Lockdown ) जारी रहने तक बस सेवाओं को बंद रखा गया है। इसके साथ-साथ सरकारी और निजी कार्यालय, गैर-जरूरी सामान, मॉल और रेस्तरां की दुकानें बंद रहेंगी।

इन पर नहीं दिखेगा लॉकडाउन का असर

आपात सेवाओं ससिहत माल की ढुलाई और हवाई उड़ानों को लॉकडाउन से बाहर रखा गया है। इसके साथ ही ट्रेनें भी चलेंगी।

Updated on:
10 Jul 2020, 11:03 AM IST
Published on:
Also Read
View All
विरासत और आधुनिक सुविधाओं का संगम बना वडनगर रेलवे स्टेशन, तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड के बीच 117 किमी लंबी रेल लाइन पर तेजी से चल रहा निर्माण

वडोदरा में भक्ति भाव से मनाया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को आज देंगे अर्घ्य

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ