विविध भारत

भारत में बढ़ सकती हैं कोरोना मरीजों की संख्या, ईरान से 205 भारतीय और पहुंचे

ईरान से 205 भारतीय नागरिक बुधवार को स्वदेश पहुंचे अब तक ईरान से 591 भारतीयों को निकाला जा चुका है महान एयर की फ्लाइट भारतीय यात्रियों को लेकर पहुंची

2 min read
भारत में बढ़ सकती हैं कोरोना मरीजों की संख्या, ईरान से 205 भारतीय और पहुंचे

नई दिल्ली। ईरान से 205 भारतीय नागरिक ( Indian citizen ) बुधवार को स्वदेश पहुंचे। अब तक ईरान से 591 भारतीयों को निकाला जा चुका है।

महान एयर की एक फ्लाइट बुधवार सुबह भारतीय यात्रियों को लेकर पहुंची, जिसमें ज्यादातर लद्दाख के शिया तीर्थयात्री हैं।

ईरान में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) महामारी के कारण 988 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जो लोग वापस लौटे हैं, उसमें 115 पुरुष हैं, 85 महिलाएं हैं, 4 बच्चे हैं और एक नवजात है।

उसमें से कुछ अप्रवासी भारतीय भी हैं। सूत्रों ने कहा है कि सभी यात्रियों को जैसलमेर में भारतीय सेना के संगरोध केन्द्र में भेज दिया गया है।

ईरान में 250 भारतीय तीर्थयात्रियों समेत 16 हजार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। भारत ने स्वास्थ्य पेशेवरों की एक टीम उनके इलाज के लिए भेजी है।

ईरान के विभिन्न प्रांतों में 6000 भारतीय नागरिक हैं। जिसमें से 1,100 तीर्थयात्री प्रमुख रूप से केन्द्रशासित प्रदेशों लद्दाख और जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र राज्य के हैं।

इसके अलावा करीब 300 छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं। करीब 1000 मछुआरे केरल, तमिलनाडु और गुजरात के हैं। इसके अलावा बाकी लोग ईरान में अपनी रोजी-रोटी कमाने और धार्मिक अध्ययन करने गए हैं।

चीन के वुहान में उत्पन्न हु? कोरोना वायरस ? के प्रकोप से शिया बहुल देश ईरान खासा प्रभावित हुआ है। शुरुआत में हुई लापरवाहियां इस देश के लिए भारी पड़ गईं।

इस बीमारी के शुरुआती मरीज शिया तीर्थ क्षेत्र कोम में मिले। यह स्थल तेहरान से 100 किलोमीटर दूर है।

चीनी छात्र, तीर्थयात्री और व्यापारी नियमित तौर पर कोम में आते रहते हैं। जबकि जनवरी में चीन में लॉकडाउन हो गया था, उसके बाद भी दोनों देशों के बीच यात्राएं जारी रहीं।

हालांकि, अब सोमवार से अधिकारियों ने कोम और मशहद में मस्जिदों को बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें

ट्रेन में यात्रा कर रहे थे कोरोना वायरस के 4 संदिग्ध, हाथ में सील लगी देख हॉस्पिटल भेजा
Updated on:
18 Mar 2020 07:02 pm
Published on:
18 Mar 2020 06:57 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर