विविध भारत

Corona Third Wave: कोविड की तीसरी लहर से लड़ने की बड़ी तैयारी, ICU बेड- ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था पूरी

Corona Third Wave: सितंबर-अक्टूबर में कोविड की तीसरी लहर आने की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने तमाम जरूरी एहतियाती कदम उठाते हुए ऑक्सजीन प्लांट्स, ICU बेड्स, रेमिडिसिवर इंजेक्शन आदि की व्यवस्था कर ली है।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2021, 6:03 PM IST
covid_thired_wave.png
Corona Third Wave: ICU Bed, Oxygen Plant, Vials Of Remdesivir, Govt Prepration To Fight 3rd Wave

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भारी तबाही हुई थी और अब तीसरी लहर (Covid-19 Third Wave) की आशंका को लेकर लोगों में चिंताएं बढ़ती जा रही है। हालांकि, तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर केंद्र सरकार ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने देशभर में ICU बेड्स, ऑक्सीजन प्लांट और रेमडिसिवर इंजेक्शन की पर्याप्त व्यस्था की है।

माना जा रहा है कि सितंबर-अक्टूबर में कोविड की तीसरी लहर आ सकती है। ऐसे में केंद्र सरकार तमाम जरूरी एहतियाती कदम उठाते हुए राज्यों को जरूरी निर्देश दे रही है और साथ ही अपने स्तर पर सुरक्षा के सभी उपायों को अपना रही है।

सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य मत्रालय ने रेमडिसिविर इंजेक्शन के 50 लाख वायल सुरक्षित कर लिए हैं। यदि किसी राज्य में हालात खराब होते हैं तो इमरजेंसी की स्थिति में फौरन भेजा जा सकेगा। मौजूदा समय में देश में रेमडिसिवर के सात लाइसेंसधारक उत्पादक हैं जिनके पास प्रति महीने सवा करोड़ वायल बनाने की क्षमता है।

तीसरी लहर से निपटने के लिए अन्य तैयारियां

केंद्र सरकार ने कोविड महामारी की तीसरी से निपटने के लिए दवाओं के साथ कुछ अन्य जरूरी तैयारियां की है। नमें ऑक्सीजन प्लांट्स का लगाना और ICU बेड्स की व्यवस्था करना भी शामिल है। केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत किए गए कुल 1573 ऑक्सीजन प्लांट्स में से 293 प्लांट कमीशन किए जा चुके हैं।

इसके अलावा अलग-अलग केंद्रीय मंत्रालयों की ओर से भी 351 प्लांट लगवाए जा रहे हैं। मौजूदा समय में देशभर में कुल 1244 ऑक्सीजन टैंकर मौजूद हैं। साथ ही, दूसरी लहर के दौरान यानी अप्रैल से लेकर अब तक 2 लाख अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है।

केंद्र सरकार ने ICU बेड्स की भी व्यवस्था की है। पूरे देश के अस्पतालों में अभी 18 लाख से अधिक आइसोलेशन बेड हैं और 1.25 लाख ICU बेड हैं। सरकार ने राज्यों को 50 हजार वेंटिलेटर की दिए हैं।

Updated on:
11 Aug 2021, 6:03 PM IST
Published on: