31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए चौथा ऑक्सीजन प्लांट शुरू, 7 और नए लगाने का काम जारी

गाजियाबाद में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने किया चौथे ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Aug 2021, 3:09 PM IST

oxyzen-plant.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद. कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave of Coronavirus) से लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है। जिला एमएमजी अस्पताल में ऑक्सीजन के एक और प्लांट की शुरुआत कर दी गई है। इसके बाद जिले में अब चार ऑक्सीजन प्लांट चालू (Oxygen Plant Start) हो गए हैं। माना जा रहा है कि अब अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। इसके अलावा जिले में 7 और नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। इनमें देहात के क्षेत्र भी शामिल हैं। जिला एमएमजी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग के द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी में चप्पलों को कोरोना वैक्सीनेशन का बेसब्री से इंतजार, वीडियो वायरल

सीएमएस डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि जिला एमएमजी अस्पताल में मंगलवार शाम को ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत की गई है। इस ऑक्सीजन प्लांट की डेढ़ सौ लीटर प्रति मिनट की क्षमता है। उन्होंने बताया कि इस प्लांट से पहले चरण में ही 30 बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि सीएसआर फंड के तहत बीपीएल कंपनी द्वारा लगाये गये प्लांट वातावरण से ही ऑक्सीजन लेकर आगे भेजा जाएगा। इसके अलावा 1000 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर्स फंड से लगाए जाने की तैयारी चल रही है। यह प्लांट जिला महिला अस्पताल में लगाया जा रहा है, जिसका फाउंडेशन बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इस पर मशीनें फिट कर दी जाएंगी।

सीएमएस ने बताया कि कोरोना काल के वक्त को ऑक्सीजन की कमी हुई और बाहर से ऑक्सीजन मंगाई गई। लेकिन, अब जिले में कई प्लांट लगने के बाद ऑक्सीजन की किल्लत खत्म हो जाएगी। क्योंकि संयुक्त अस्पताल में एक प्लांट चालू हो गया है और दूसरा प्लांट लगाया जा रहा है। इसके अलावा सीएचसी लर्निंग और मोदीनगर में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। साथ ही मुरादनगर, डासना सीएससी केंद्र पर भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य चल रहा है। जबकि ईएसआई राजेंद्र नगर व पीएचसी भोजपुर में ऑक्सीजन प्लांट चालू भी हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अब हर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। उसके बाद यह माना जा रहा है कि जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को अब ऑक्सीजन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार यूपी में खत्म करेगी शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी, जानें कब होगा ऐलान