विविध भारत

Coronavirus का कहर, Mumbai-Delhi के बीच बंद हो सकती हैं ट्रेन और फ्लाइट्स

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ती जा रही कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या महाराष्ट्र सरकार दिल्ली और महाराष्ट्र की विमान सेवा बंद करने पर कर रही विचार
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2020, 4:32 PM IST
ffff.png

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस ( coronavirus in Delhi ) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Delhi CM Arvind Kejriwal ) ने केंद्र से राजधानी के कुछ इलाकों में लॉकडाउन ( Lockdown in Delhi ) लगाने की मांग की है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ( Government of Maharashtra ) दिल्ली और महाराष्ट्र की विमान सेवा ( Airline ) बंद करने पर विचार कर रही है। चर्चा तो यहां तक है कि दिल्ली और महाराष्ट्र के बीच केवल विमान सेवा ही नहीं, बल्कि रेल सेवा भी बंद की जाएगी। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार की ओर से जल्द ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

दिल्ली में एक बार फिर कोरोना से हालात गंभीर

आपको बता दें कि एक ओर जहां देश भर में लॉकडाउन हटा कर व्यवसायिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं, वहीं राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना से हालात गंभीर हो गए हैं। आलम यह है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोरोना से होनी वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है, जिसकी वजह से महाराष्ट्र सरकार काफी चिंतित है। यही वजह है कि महाराष्ट्र सरकार कोरोना प्रसार को कम करने के लिए एहतियाती कदम उठा रही है। इस क्रम में शुक्रवार को मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। जिसके बाद इससे संबंधित सभी एजेंसियों से वार्ता कर अगला फैसला लिया जाएगा।

सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों की धज्जियां

वहीं, दिल्ली पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों को धता बताने और 50 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित करने की वजह से पीतमपुरा के होटल और आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को बताया गया कि सिटी पार्क होटल में सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शादी समारोह गुरुवार रात को आयोजित किया गया था। आयोजन में पचास से ज्यादा लोग मौजूद थे।

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना से मौत का आंकड़ा 8 हजार के पार निकल गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोरोना की वजह से 98 अन्य मरीजों की मौत हो गई है।

Updated on:
20 Nov 2020, 4:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान