विविध भारत

बच्चों के लिए तैयार हो रही कोरोना वैक्सीन, अक्टूबर तक बाजार में आएगी: सीरम

Highlights सीरम इंस्टीट्यूट के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही कोरोना वैक्सीन बच्चों को दी जाएगी। नांबियार ने ये घोषणा केरल के कोच्चि में एक कार्यक्रम के दौरान की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2021, 4:53 PM IST
corona vaccine for Children

नई दिल्ली। अभी कोरोना वैक्सीन(Coronavirus Vaccine) को वयस्कों तक ही सीमित रखा गया है। मगर अब आने वाले समय ये बच्चों को भी दी जाएगी। सीरम इंस्टीट्यूट के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही कोरोना वैक्सीन बच्चों को दी जाएगी।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) में EXIM ग्रुप के डायरेक्टर पीसी नांबियार ने बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बच्चों को लगने वाली कोविड वैक्सीन इस साल के अक्टूबर तक तैयार होने की उम्मीद है। इतना ही नहीं वैक्सीन को बच्चों के जन्म के एक माह के भीतर दिया जाएगा।

सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड वैक्सीन बना रहा है। नांबियार ने ये घोषणा केरल के कोच्चि में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर कही। उन्होंने कहा यह वैक्सीन जो बच्चों को दी जाएगी, वह ही आगे चलकर बच्चों के संक्रमित पाए जाने पर दवा के तौर पर दिए जाने के हिसाब से विकसित की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट चार और कोविड वैक्सीन का निर्माण करेगा। यह सभी इसी साल के आखिर तक इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएंगी।

Published on: