
स्मृति ईरानी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता स्मृति ईरानी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर बरसीं। इस दौरान उन्होंने बांग्ला भाषा में अपना भाषण देकर सबको चौंका दिया।
बंगाल की हावड़ा रैली को संबोधित कर स्मृति ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए ईरानी ने कहा कि दीदी को 'जय श्रीराम' से बैर है। उन्होंने कहा कि आपने राम को त्याग दिया है, लेकिन इस बार राज्य में रामराज स्थापित होकर रहेगा।उन्होंने कहा कि दीदी की टीएमसी जाने वाली है और भाजपा आने वाली है।
ईरानी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल अपने निजी राजनीतिक स्वार्थ को लेकर केंद्र सरकार से बैर रखता है, जो अपनों को अपनों से लड़वाने की कोशिश करता है, जो जय श्रीराम के नारे को भी अपमानित करता है, उस दल में कोई भी राष्ट्रभक्त नहीं रुक सकता है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले आज केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने हावड़ा में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान स्मृति ईरानी ने ममता सरकार की खामियों को उजागर किया।
Published on:
31 Jan 2021, 4:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.