विविध भारत

कोरोना वायरस से निपटने के लिए मोदी सरकार गंभीर, उठाए ये पांच बड़े कदम

कोराना वायरस ने दिल्ली व उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में दस्तक दी अब तक भारत में कुल 28 कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हो चुकी देश में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों ने भारत सरकार को चिंता में डाला

2 min read
कोरोना वायरस से निपटने के लिए मोदी सरकार गंभीर, उठाए ये पांच बड़े कदम

नई दिल्ली। चीन समेत कई देशों के लिए घातक बन चुके कोराना वायरस ( Coronavirus ) ने अब दिल्ली व उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में दस्तक दे दी है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोराना वायरस ( Coronavirus in india ) के छह संदिग्ध मामले मिले हैं। इन लोगों के जांच के नमूने अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ( National Institute of Virology ), पुणे भेजे गए हैं। अब तक भारत में कुल 28 कोरोना वायरस ( Coronavirus in Delhi ) के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

वहीं, देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus in Agra ) के बढ़ते केसों ने भारत सरकार को चिंता में डाल दिया है। यही वजह है कि सरकार ने इस जानलेवा वायरस की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं।

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन ( Health Minister Dr. Harsh Vardhan ) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के इससे जुड़ी अहम बातें बताई हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से कोरोना से निपटने के लिए 8 अहम कदम उठाए गए हैं।

1- दिल्ली समेत सभी राज्य सरकारों को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने हॉस्पिटल्स में आइसोलेशन और ट्रीटमेंट के इंतजाम रखे, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को वहां भेजा जा सके।

coronavirus rus: दिल्ली में कोराना वायरस की दस्तक, सरकार ने जारी किया अलर्ट

2- कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच जन जागरुक अभियान चलाया जा रहा है। कोई केस कम्युनिटी में आगे न बढ़ने पाए इसलिए कलस्टर एप्रोच पर काम किया जा रहा है। जिसके चलते 3 किलोमीटर के दायरे में डोर—डोर लोगों से बातचीत की जा रही है।

3- सर्विलांस अधिकारियों के साथ डॉक्टरों की टीम को भी लगाया जा रहा है। दोनों के बीच तालमेल को मजबूत किया जा रहा है।

4- इसके साथ ही आपातकालीन मामलों के लिए रैपिड रेस्पॉन्स टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

5- विदेशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग 12 देशों से बढ़ाकर सभी देशों पर लागू कर दी गई है। ताकि इसको लेकर सतर्कता बरती जा सके।

Updated on:
04 Mar 2020 03:13 pm
Published on:
04 Mar 2020 03:06 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर