विविध भारत

Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान बसें, उड़ानें और ऑफिस रहेंगे बंद, इन चीज़ों पर भी पड़ेगा असर

सोमवार से दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा कई सेवाओं पर दिल्ली सरकार ने लगाई रोक केजरीवाल की अपील, घरों में अलग-थलग रह रहे लोगों को कलंकित न करें

2 min read
Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान बसें, उड़ानें और ऑफिस रहेंगे बंद, इन चीज़ों पर भी पड़ेगा असर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केजरीवाल सरकार (Kejriwal government) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के सातों जिलों को लॉकडाउन किया गया है। साथ ही दिल्ली से सटी सीमाओं को भी सील करने की घोषणा की गई है। कल यानी 23 मार्च सुबह 6 बजे से 31 मार्च रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

इस दौरान कई सेवाएं बंद रखने का फैसला किया गया है। तो जरूरत के सामानों के लिए कुछ सुविधाएं खुली रखी जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने शाम साढे 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार से बाजार, गोदाम, साप्ताहिक बाजार, दफ्तर, प्रतिष्ठान, उड़ानें, रेल बंद रहेंगे। इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट, प्राइवेट बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा बंद रहेंगी। हालांकि उन्होंने कहा कि डीटीसी की 25 फीसदी बसें चलेंगी। वहीं सभी धार्मिक स्थलों को भी बंद किया जाएगा।

दिल्ली एयरपोर्ट बंद

लॉकडाउन के वक्त निर्माणधीन कार्यों पर भी रोक रहेगी। केजरीवाल ने सभी फ्लाइट्स को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। दिल्ली में आने वाली सभी तरह की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। वहीं अंतरराज्यीय बसें, ट्रेनें और मेट्रो भी बंद रखने का फैसला किया गया है। वहीं बॉर्डर को भी सील करने का निर्णय लिया गया है।

ये सेवाएं खुली रहेंगी

केजरीवाल ने कहा कि इस दौरान दैनिक उपयोग में आने वाले जरूरी समानों के लिए कुछ सेवाएं खुली रहेंगी। इसमें दूध , राशन और सब्जी की दुकानें शामिल है। साथ ही प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया हाउस भी खुले रहेंगे। इस दौरान बैंक भी खुले रहेंगे। इसके अलावा टेलीकॉम, इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सर्विस जारी रहेंगी।

वहीं दिल्ली विधानसभा का सत्र भी चालू रहेगा। इस दौरान मजिस्ट्रेट के सारे ऑफिस खुले रहेंगे। वहीं पुलिस का कामकाज जारी रहेगा। सभी अस्पताल, दमकल, जारी रहेंगे। बिजली के दफ्तरों में काम जारी रहेगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। हम नहीं चाहते हैं कि यह संक्रमण तीसरे स्टेज में पहुंचे और मौत का आंकड़ा बढ़ जाए। लिहाजा 23 मार्च सुबह 6 बजे से 31 मार्च रात 12 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर रहे हैं।

क्वोरैंटाइन में रह रहे घरों को चिन्हित किया जा रहा

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को कहा कि जिन घरों में लोग क्वोरैंटाइन में रह रहे हैं, उन घरों को चिन्हित किया जा रहा है। लेकिन आसपास रहने वाले लोग ऐसे परिवारों को कलंकित न करें बल्कि उनके साथ सहानुभूति और सहयोगात्मक रवैया रखें। केजरीवाल सरकार उन लोगों के हाथ पर स्टैम्प लगा रही है जिन लोगों को घर पर ही क्वोरैंटाइन किया गया है।

ये भी पढ़ें: coronavirus दिल्ली में 31 मार्च तक धारा 144, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

अभी तक 7 लोगों की मौत

ताकि जो लोग इन आदेशों का पालन न कर रहे हों, उन्हें चिन्हित किया जा सके। केजरीवाल ने कहा कि घरों को चिन्हित करने का मकसद सिर्फ इतना है कि ताकि दूसरे लोग अपनी सुरक्षा को लेकर सावधान रहें।" बता दें कि भारत में कोरोनावायरस मामलों की संख्या 360 पर पहुंच गई है और 7 मौतें हो चुकी हैं।

Updated on:
23 Mar 2020 07:24 am
Published on:
22 Mar 2020 09:25 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर