विविध भारत

Coronavirus: कर्नाटक में निशुल्क दी जाएगी कोरोना वैक्सीन, 14 दिनों के लिए पूरे राज्य में लगेगा लाॅकडाउन

कर्नाटक के सीएम बी़ एस येदियुरप्पा के अनुसार कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2021, 5:51 PM IST
BS Yediyurappa
BS Yediyurappa

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने को लेकर कर्नाटक सरकार ने मंगलवार की रात से राज्य भर में 14 दिनों का लाॅकडाउन (Lockdown) लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ राज्य मंत्रिमंडल ने 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों को सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस का टीका फ्री देने का फैसला लिया है। सीएम बी़ एस येदियुरप्पा ( BS Yediyurappa) के अनुसार कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। 27 अप्रैल से अगले 14 दिनों के लिए पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाया जाएगा।

दुकानों को सुबह छह से दस बजे तक खोलने की इजाजत

मंत्रिमंडल के साथ चली तीन घंटे की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुएं बेचने वाली दुकानों को सुबह छह से दस बजे तक खोलने की इजाजत होगी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र और कपड़ों के साथ अन्य उत्पादन क्षेत्र विनिर्माण क्षेत्र, मेडिकल आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन से जुड़े क्षेत्र काम को जारी रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के उपायुक्तों और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे कड़े कदम उठाएं।

सरकारी अस्पतालों में फ्री में टीका लगाया जाएगा

कोविड-19 टीकाकरण को लेकर उन्होंने कहा कि 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों को सरकारी अस्पतालों में फ्री में टीका लगाया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक दिशा.निर्देश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। इस दौरान सीएम ने स्पष्ट कहा कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी। केंद्र सरकार ने राज्य को रोज मिलने वाले जीवन रक्षक गैस का कोटा 300 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 800 मीट्रिक टन करने का कदम उठाया है।

Published on: