विविध भारत

Coronavirus In India : भारत में 24 घंटे में 41,463 नए मामले, 898 लोगों की मौत

देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले घटते जा रहे है। शनिवार को कोरोना वायरस के 41,463 नए मामले सामने आए। देश में कुल संक्रमण के मामलों की संख्या 3 करोड़ 07 लाख 95 हजार 716 हो गई है।
2 min read
Coronavirus
Coronavirus

नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले घटते जा रहे है। शनिवार को कोरोना वायरस के 41,463 नए मामले सामने आए। देश में कुल संक्रमण के मामलों की संख्या 3 करोड़ 07 लाख 95 हजार 716 हो गई है। 24 घंटों के दौरान 41 हजार 463 मरीजों ने महामारी को मात दी। इस दौरान 898 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.48 प्रतिशत है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.20 प्रतिशत है। ये आकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह जारी किए है।

37 लाख से अधिक लोगों का लगा टीका
मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को देश में अब तक कोविड-19 टीके की दी गई खुराक की कुल संख्या 37.60 करोड़ को पार कर गई है। देश में टीके की 37,23,367 खुराक को दी गई। मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18-44 वर्ष आयु वर्ग में पहली खुराक के रूप में 15,72,451 टीके लगाए गए और दूसरी खुराक के रूप में 1,74,472 टीके लगाए गए।

मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत
साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 2.34 प्रतिशत पर आ गई है। आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 99 लाख 33 हजार 538 हो गई है। मृत्यु दर की बात करें तो यह 1.32 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 37.21 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।


इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
कोरोना के प्रकोप को देखते हुए देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियाें के साथ छूट दी गई है। वहीं 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

24 घंटें में इन राज्यों में आए नए मामले...

1. केरल में 14 हजार 087 नए कोरोना पॉजिटिव, 11,867 लोग ठीक हुए और 109 की मौत हुई।
2. महाराष्ट्र में 8,296 लोग संक्रमित, 6,026 लोग ठीक हुए और 494 लोगों की मौत हो गई।
3. छत्तीसगढ़ में 359 लोग कोरोना पॉजिटिव, 487 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हुई।
4. उत्तर प्रदेश में 98 लोग संक्रमित पाए गए। 183 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई।
5. दिल्ली में 76 लोग कोरोना पॉजिटिव, 81 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई।
6. राजस्थान में 56 लोग कोरोना संक्रमित, 119 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई।
7. गुजरात में 53 लोग कोरोना पॉजिटिव, 258 लोग ठीक भी हुए।
8. मध्यप्रदेश में 27 नए मामले सामने आए। 40 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई।

Published on:
11 Jul 2021 09:51 am
Also Read
View All
Ambikapur News: नवविवाहिता ने मैसेज में लिखा- पापा, मैं नहीं जी सकती, सुकून से मरने दीजिए, फिर कुछ देर बाद ही दामाद का आ गया फोन

Ambikapur News: अनुकंपा नियुक्ति के दौरान महिला ने छिपाई थी बात, 9 साल से कर रही थी नौकरी, DEO ने किया सस्पेंड

Ambikapur News: दफ्तर में बैठे थे कृषि विभाग के कर्मचारी, अचानक भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, मच गई अफरा-तफरी

Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video