विविध भारत

Coronavirus : 9 माह के बच्चे ने एम्स में तोड़ा दम, मां-बाप ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

  AIIMS दिल्ली में इलाज के दौरान बच्चा Corona पीड़ित पाया गया। एम्स में ही इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। मां-बाप ने लिखकर दिया एम्स ही कर दे बच्चे का अंतिम संस्कार।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2020, 12:54 PM IST
AIIMS Delhi

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) संकट के दौर में मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने के साथ अब इंसानी रिश्तों की परीक्षा भी लेने लगा है। इस वायरस की वजह से लोग इतने भयभीत हैं कि माता-पिता अपने कलेजे के टुकड़ों से भी मुंह फेरने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला रामपुर से सामने आया है। इस मामले में नौ माह के बच्चे का इलाज दिल्ली के एम्स ( AIIMS Delhi ) में चल रहा था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दरअसल, रामपुर ( Rampur ) मिलक क्षेत्र के 9 माह के मासूम ने इलाज के दौरान दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) में दम तोड़ दिया। इसके बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। जब उसके माता-पिता को इसका पता चला तो वो उसे एम्स में ही लावारिस छोड़कर रामपुर लौट गए।

जब एम्स के अधिकारियों ने रामपुर प्रशासन से संपर्क किया तो माता-पिता ने मासूम का शव लेने इनकार करते हुए कहा कि एम्स के लोग ही उसका अंतिम संस्कार कर दें। इस घटना के बाद से एम्स प्रशासन ( AIIMS Administration ) अचंभित है। एम्स के डॉक्टरों को यह समझ नहीं आ रहा है इस तरह लोग अपनों के शव से मुंह फेरते रहते रहे तो इंसानी रिश्तों का क्या होगा।

एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक मिलक क्षेत्र के बच्चे के सिर में जन्म के समय ही गांठ थी। उसका एम्स में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही थी। लॉकडाउन ( Lockdown ) की वजह से वे रुटीन चेकअप के लिए दिल्ली नहीं आ पा रहे थे। रामपुर के एक नर्सिंग होम में बच्चे को लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने बच्चे को दिल्ली ले जाने को कहा।

डॉक्टरों के सुझाव पर बच्चे के माता-पिता उसे एम्स ले आए। ऑपरेशन ( Operation ) से पहले जांच में 29 मई को मां-बाप की रिपोर्ट निगेटिव थी। लेकिन बच्चे के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर उसके माता-पिता उसके शव को एम्स में छोड़कर अपने घर वापस लौट गए। इस पर एम्स प्रशासन ने रामपुर के जिला प्रशासन से संपर्क किया।

जिला प्रशासन रामपुर ( District Administration Rampur ) से संकर्प करने पर एम्स प्रशासन को पता लगा कि मां-बाप गांव में थे। उसके पिता ने प्रशासन को लिखकर दे दिया कि एम्स ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दे। इसके बाद एम्स की ओर से बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बात की पुष्टि रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने की है।

Updated on:
1 Jun 2020, 12:54 PM IST
Published on: