विविध भारत

भारत बायोटेक ने भी घोषित किए वैक्सीन के रेट, निजी अस्पतालों को 1200 रुपये में मिलेगी Covaxin

कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच चल रही सियासी खींचतान के बीच भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन के रेट पर तय कर दिए गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2021, 10:54 PM IST
untitled_4.png

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच चल रही सियासी खींचतान के बीच भारत बायोटेक ( Bharat Biotech ) की वैक्सीन कोवैक्सीन ( Covaccine ) के रेट पर तय कर दिए गए है। भारत बायोटेक की ओर से आई रेट लिस्ट के अनुसार प्राइवेट हॉस्पिटल्स के लिए कोवैक्सीन 1200 रुपए और राज्यों के लिए 600 रुपए में मिलेगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार को कोवैक्सीन केवल 150 रुपए में मिल सकेगी। आपको बता दें कि इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड के दाम तय किए गए थे।

अगर कोविशील्ड और कोवैक्सीन की दामों में अंतर देखें तो भारत बायोटेक की ओर से बनाई बनाई गई वैक्सीन के दाम ज्यादा हैं। क्योंकि प्राइवेट हॉस्पिटलों में कोविशिल्ड की कीमत 600 रुपए और राज्यों के लिए 400 रुपए है। जबकि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की निजी अस्पतालों के लिए कीमत 1200 रुपए और राज्यों के लिए 600 रुपए रखी गई है। वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक का मानना है कि सरकार के निर्देशानुसार कोवैक्सीन की डोज की मूल्यों की घोषणा कर दी गई है।

Updated on:
24 Apr 2021, 10:54 PM IST
Published on: