विविध भारत

Coronavirus: CM केजरीवाल होली मिलन समारोह में नहीं होंगे शामिल, राष्ट्रपति भवन में भी नहीं उड़ेगा गुलाल

भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के अब तक सामने आ चुके 28 मामले CM केजरीवाल ने होली मिलन में शामिल न होने का लिया फैसला राष्ट्रपति भवन में नहीं होगा होली मिलन समारोह का आयोजन

2 min read
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के मामले मिले हैं। जिसके चलते भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) के अब तक 28 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, कोरोना ( Coronavirus in Delhi ) के खतरे को देखते हुए PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल , उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली मिलन समारोहों में शामिल न होने की बात कही है।

इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन में भी इस बार होली मिलन समारोह नहीं होगा।

सीएम केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दल्ली में हुई व्यापक हिंसा और कोरोना वायरस के दस्तक को देखते हुए मैंने होली नहीं मनाने का फैसला लिया है।

गौरतलब है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर, सीलमपुर, बाबरपुर, कबीर नगर, गोकुलपुरी, भजनपुरा, बृजपुरी, चांदबाग, करावल नगर, खजूरी खास और जाफराबाद आदि इलाकों में 24 से 26 फरवरी के बीच 3 दिन तक जमकर हिंसा हुई।

आगजनी, गोलीबारी, डंडों व तलवारों से हमले में 46 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 250 से अधिक लोग घायल हैं।

उपद्रवियों ने सैकड़ों दुकानों में आग लगाई थी, लोगों के घरों को जलाया गया, स्कूल, अस्पतालों में भी इस दौरान आगजनी व तोड़फोड़ की गई। पचासों कारों को जला दिया गया।

कोरोना वायरस ?? को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, राज्यस्तरीय टास्क फोर्स का किया गठन

सरकार ने अब कोरोना वायरस के खतरे के खतरे को देखते हुए लोगों से जरूरी न होने पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने को नजरअंदाज करने की अपील की है।

दिल्ली के लोगों में कोरोना वायरस के प्रति सजगता फैलाने के प्रति सजगता फैलाने व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को नजरअंदाज करने के मकसद से भी मुख्यमंत्री ने होली न मनाने का फैसला किया का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें

Coronavirus: चिकन खाएं या ना खाएं, पढ़ें केंद्र सरकार की यह रिपोर्ट
Updated on:
04 Mar 2020 09:06 pm
Published on:
04 Mar 2020 08:56 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर