विविध भारत

खुलासा: ‘भारत में विदेश से आए 14 लाख लोग, आइसोलेशन में केवल 8 हजार’

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर हो गई 523 इस जानलेवा बीमारी से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी 32 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के 560 जिलों में लॉकडाउन
2 min read
Mar 24, 2020
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) के मरीजों की संख्या बढ़कर 523 हो गई है, जबकि इस जानलेवा बीमारी से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

आलम यह है कि देश के 32 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के 560 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण ( Coronavirus Infection ) को रोकने के लिए पूरी तरह लॉकडाउन ( Lockdown ) कर दिया गया।

हालांकि कोरोना पॉजिटिव ( Corona positiveCase ) मामलों में उनकी संख्या ज्यादा है, जों विदेश घूम कर आए हैं। इस बीच देश में बाहर से आए 14 लाख लोगों के आने की जानकारी भी हाथ लगी है।

हालांकि सरकार इन पर नजर बनाए हुए है और उनको अपने-अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने मंगलवार क? कोरोना वायरस ? के इंतजामों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत में 14 लाख लोग विदेश से आए हैं।

लेकिन इनमें से केवल 8 हजार लोग ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। ऐसे में बाकि लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र कोरोना वायरस के सभी संदिग्ध मरीजों पर नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक निगरानी के जरिए देश में 1,87,000 से ज्यादा लोगों की निगरानी की जा रही है।

वहीं, कोरोना के खिलाफ जंग में केंद्र सरकार समेत सभी राज्य सरकारों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

Updated on:
24 Mar 2020 03:35 pm
Published on:
24 Mar 2020 03:26 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर