मध्यप्रदेश की बात करें तो कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हो गई है। इसमें जबलपुर में 6, ग्वालियर में 2 और भोपाल में एक मरीज की पुष्टि हो गई है। प्रदेश के 45 जिलों में पूरी तरह लॉकडाउन घोषित है, जबकि भोपाल और जबलपुर जिले में कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है।