आईपीसी की धारा 269 के तहत यदि कोई व्यक्ति नेगलीजेन्टली यानी बिना जानकारी के और अस्वैच्छिक रूप से ऐसी बीमारी का संक्रमण फैलाता है जिससे दूसरे व्यक्ति के जीवन को खतरा हो, ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार 6 महीने की कैद या जुमार्ना या फिर दोनों का प्रावधान है। इसी प्रकार, यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर ऐसी बीमारी का संक्रमण फैलाता है जिससे अन्य लोगों के जीवन को खतरा हो, तो ऐसी स्थिति में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 270 के तहत मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा सकती है जिसके अंतर्गत उसे 2 साल की कैद या जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं ।