विविध भारत

कोरोना पेशेंट्स के लिए आप भी इस तरह खरीद सकते हैं “पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर”

कोरोना वायरस की चपेट में आने से सबसे ज्यादा प्रभाव मरीज के फेंफड़ों पर पड़ता है।

2 min read
कोरोना पेशेंट्स के लिए आप भी इस तरह खरीद सकते हैं "पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर"

नई दिल्ली। देश इस समय कोरोना संक्रमण ( coronavirus Infection ) की जद में है। हर रोज ढ़ाई लाख से अधिक कोरोना सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा भी हजार के आंकड़े को पार कर चुका है। वहीं, अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। कोरोना की वजह से लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं। पटरी से उतरे हेल्थ सिस्टम ( Health system ) की वजह से कोरोना संक्रमित कुछ लोग घरों में ही क्वारंटाइन होने को मजबूर हैं। होम आइसोलेशन में मरीजों को ऑक्सीजन के सिलेंडर की आवश्यक्ता पड़ रही है। ऐसे लोगों के लिए मार्केट में पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर ( Portable Oxygen Cylinder ) की व्यवस्था उपलब्ध है। आइए इसके बारे में हम आपको तफसील में जानकारी देते हैं।

सबसे ज्यादा प्रभाव मरीज के फेंफड़ों पर पड़ता है

दरअसल, कोरोना वायरस की चपेट में आने से सबसे ज्यादा प्रभाव मरीज के फेंफड़ों पर पड़ता है। जिसकी वजह से उसको सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए घरों में भी आइसोलेट होने के चलते उनको पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। आपके भी परिवार में अगर कोई कोरोना पॉजिटिव है और वह होम आइसोलेशन में है तो वह भी अपने लिए ऑनलाइन पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर का ऑर्डर कर सकता है। हालांकि इसके लिए आपको पहले डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होगी। इसका भी पता लगा लें कि कौन सा सिलेंडर पंप सबसे अच्छा है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

ऑक्सीजन की मात्रा कम

चूंकि पोर्टेबल होने की वजह से इसमें ऑक्सीजन की मात्रा कम ही होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल तब ही किया जाना चाहिए, जब स्थिति ज्यादा गंभीर हो। ऑनलाइन पोर्टेबल सिलेंडर खरीदने के लिए आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आप अपनी जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन सिलेंडर बुक कर सकते हैं। अलग-अलग वेबसाइट पर आपको इसकी कीमत भी अलग-अलग मिल सकती है। किसी भी सिलेंडर को खरीदने से पहले उसका रिव्यू पढऩा जरूरी होता है। इसके साथ ही पोर्टेबल ऑक्सीज सिलेंडर को ऑफलाइन किसी फार्मेसी की दुकान से भी खरीदा जा सकता है।

Updated on:
20 Apr 2021 10:08 pm
Published on:
20 Apr 2021 09:52 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश