31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में काल बना कोरोना, हर घंटे 10 हजार से ज्यादा केस, 60 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में 2,59,170 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 20 Apr 2021, 6:03 PM IST

भारत में काल बना कोरोना, हर घंटे 10 हजार से ज्यादा केस, 60 लोगों की मौत

भारत में काल बना कोरोना, हर घंटे 10 हजार से ज्यादा केस, 60 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) तबाही का कारण बन रहा है। आलम यह है कि भारत में रविवार के बाद से हर घंटे कोरोना संक्रमण के 10 हजार मरीज सामने आ रहे हैं, जबकि इस दौरान 60 लोगों की मौत हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ( Union Ministry of Health ) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार एक अप्रैल को भारत में कोरोना के प्रति घंटे 3013 केस और 19 मौत रिकॉर्ड की गई थी। जबकि 18 अप्रैल को देश में कोरोना के प्रति घंटे 10,895 केस मिले और 60 लोगों की मौत हो गई।

COVID-19: असम सरकार ने जारी किए सख्त दिशा निर्देश, इन नियमों का करना होगा पालन

भारत में पिछले 24 घंटों में 2,59,170 कोरोना के नये मामले

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 2,59,170 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। पिछले दिन (सोमवार) के 2,73,810 मामले के मुकाबले इसमें मामूली गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इसी के साथ देश में कुल कोरोना के मामले 1,53,21,089 हो गये हैं।
यह लगातार छठा दिन है कि देश ने दो लाख कोविड मामले दर्ज किए हैं। भारत में रविवार को 2,61,500 नए मामले दर्ज किए, शनिवार को 2,34,692 मामले, गुरुवार और शुक्रवार को 2,00,739 और 2,17,353 मामले दर्ज किए गए।

Coronavirus: राहुल गांधी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

24 घंटों में कोविड से कुल 1,761 लोगों की मौत

इस बीच, पिछले 24 घंटों में कोविड से कुल 1,761 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद देश में अब तक 1,80,530 लोग जान गंवा चुके हैं। सक्रिय मामले की संख्या 20,31,977 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 1,54,761 मरीज रिकवर हुए हैं। 85.65 प्रतिशत रिकवरी दर के साथ 1,31,08,582 लोग रिकवर हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 15,19,486 नमूनों का टेस्ट किया गया।

Coronavirus: दिल्ली में शराब की दुकानों पर उमड़ी लोगों की भीड़, ताक पर कोरोना के नियम

देश में अब तक कुल 26,94,14,035 नमूनों का टेस्ट

देश में अब तक कुल 26,94,14,035 नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में कुल 32,76,555 लोगों को टीका भी लगाया गया है, इसी के साथ कुल टीकाकरण की संख्या 12,71,29,113 हो गई है। दुनिया की बात करें तो वैश्विक कोविड-19 संक्र मितों का आकड़ा 14.18 करोड़ के पार हो गया है, जबकि इस महामारी से 30.2 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी। मंगलवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान में वैश्विक संक्रमितों और मौतों की संख्या क्रमश: 14,18,13,257 और 30,27,353 हो गई है।