विविध भारत

Coronavirus-Lockdown : लॉकडाउन फेल होने के बाद कर्फ्यू लगाने वाला पंजाब पहला राज्य, नहीं दी जाएगी ढील

  लॉकडाउन फेल होने के बाद सरकार ने लिया बड़ा फैसला पंजाब में कोरोना के मामलों में तेजी से हो रहा था इजाफा ग्रामीण क्षेत्रों से भी आने लगे थे कोरोना के केस
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Mar 2020, 3:53 PM IST
punjab_curfew.jpg

नई दिल्ली। पंजाब में लॉकडाउन फेल होने के बाद अमरिंदर सिंह सरकार पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने का काम शुरू कर दिया है। बता दें कि पंजाब सरकार ने इससे पहले लॉकडाउन का आदेश दिया था, लेकिन लोगों ने इसे नहीं माना और कोरोना के बढ़ते मामले को देख पंजाब सरकार को कर्फ्यू लगाने का फैसला लेना पड़ा।

पूरे प्रदेश से हालातों का जायजा लेने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कर्फ्यू लागू कर दिया है। ऐसा करने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया। कैप्टन ने सभी डीसी को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराएं।

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 22 पहुंच गई है। सोमवार को मोहाली में एक और महिला को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। यह महिला फेज पांच की रहने वाली है। इस महिला के घर में चंडीगढ़ सेक्टर 21 निवासी संक्रमित युवती की दोस्त रहती थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसके घर को कब्जे में ले लिया है। नगर निगम की टीमें सैनिटाइज कर रही हैं। अब मोहाली जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या 5 हो गई है।

पंजाब सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि प्रदेश के आईएएस अफसर अपनी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत फंड में जमा कराएंगे। ताकि प्रदेश में संक्रमित लोगों की मदद की जा सके और व्यवस्था बनाई रखी जा सके। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि पंजाब में 203 संदिग्ध मामलों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 160 लोग निगेटिव पाए गए हैं। 22 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

Updated on:
23 Mar 2020, 3:53 PM IST
Published on: