विविध भारत

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई गिरावट, बीते 24 घंटे में रिकवरी रेट 96 प्रतिशत तक पहुंचा

बीते तीन माह में सबसे कम सक्रिय मामले दर्ज हुए हैं। ये घटकर 7.60 लाख हो गए हैं। कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में 1674 लोगों की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2021, 12:14 PM IST
coronavirus in india
coronavirus in india

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में धीरे-धीरे गिरावट हो रही है। देश में महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। बीते 24 घंटे में करीब 60 हजार नए कोरोना संक्रमण के मामाले सामने आए हैं।

बीते कई माह में ये अब तक के सबसे कम मामले हैं। हालांकि, मौत के मामलों में अब भी स्थिरता कायम है। देश में बीते तीन माह में सबसे कम सक्रिय मामले दर्ज हुए हैं। ये घटकर 7.60 लाख हो गए हैं।

60753 नए मामले सामने आए

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते एक दिन में कोरोना वायरस के कुल 60753 नए मामले सामने आए, जिससे कोरोना के कुल मामलों की संख्या 29823726 हो चुकी है। वहीं, कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में 1674 लोगों की मौत हो गई।

97743 लोगों की कोरोना से रिकवरी

देश में अब तक कोरोना वायरस से 28678390 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 97743 लोगों की कोरोना से रिकवरी हो चुकी है। आंकड़ों की मानें तो बीते 37 दिनों में लगातार कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या रोजाना मिलने वाले नए मरीजों के अधिक है।

देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.16 प्रतिशत तक हो चुका है। कोरोना टेस्ट की बात करें तो देश में शुक्रवार को 19.02 लाख लोगों की जांच हुई। अब तक 38.92 करोड़ सैम्पल टेस्ट किए जा चुके हैं। इसकी जानकारी आईसीएमआर ने दी है। पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में उछाल आया है। संक्रमण दर घटकर 2.98 प्रतिशत पर आ गई है, जो लगातार 12 दिनों से 5 प्रतिशत के नीचे बरकरार है।

Published on: