विविध भारत

भारत में 100 के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, PAK समेत 5 देशों के बॉर्डर सील

भारत में लगातार बढ़ती जा रही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या महाराष्ट्र में शनिवार देर रात कोरोना के पांच पॉजिटिव मामले आए सामने जिसके बाद भारत में अब संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 107 हो गई

3 min read
भारत में 100 के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, PAK सीमा भी होगी सील

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में शनिवार देर रात कोरोना ( Coronavirus in Maharashtra ) के पांच पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है।

इसके साथ ही इस जानलेवा बीमारी ( Coronavirus ) से दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि महाराष्ट्र में भी कोरोना संदिग्ध ( Corona suspected ) की मौत का मामला सामने आया है, लेकिन अभी तक उसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस ( Coronavirus symptoms ) ने अब तक दुनिया के 127 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है।

आपको बता देें कि शनिवार शाम तक देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 96 रिकॉर्ड की गई थी, लेकिन देर रात महाराष्ट्र से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह आंकड़ा 100 के पार जा पहुंचा।

इन पांच केसों में 3 महिलाएं और 2 पुरूष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित इन लोगों में से चार दुबई और एक थाइलैंड से लौटा है।

वहीं, इन पांच मामलों के साथ महाराष्ट्र मे? कोरोना वायरस ? के मरीजों की संख्या 31 हो गई है।

वहीं, देश में कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने कोविड-19 को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सार्क देशों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी सार्क के सभी राष्ट्राध्यक्षों से एक साथ मिलकर कोरोना संकट से निकलने की उपायों पर चर्चा करेंगे।

कोरोना वायरस को लेकर हर स्तर पर एहतियात बरत ही केंद्र सरकार ने पाकिस्तान समेत अपने पांच सीमावर्ती देशों की सीमाएं सील करने का आदेश दिया है।

जिसके बाद भारत-नेपाल, भारत-बांग्लादेश, भारत-म्यांमार बॉर्डर, भारत-भूटान को सील कर दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद बॉर्डर सील करने की कार्रवाई शनिवार रात 12 बजे के बाद की गई।

इसके साथ ही रविवार यानी 15 मार्च रात 12 बजे भारत-पाकिस्तान सीमा को भी सील कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही भारत सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को भी बंद करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि नवंबर 2019 में भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोल दिया गया था।

इस कॉरिडोर के माध्यम से रोजाना 650 से 800 लोग करतारपुर साहिब के दर्शन पाते थे, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद यह सेख्या कम होकर 250 रह गई है।

ये भी पढ़ें

Coronavirus के खतरे से सहमा पाकिस्तान, सिर्फ 3 एयरपोर्ट से संचालित होंगी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें
Updated on:
15 Mar 2020 01:28 pm
Published on:
15 Mar 2020 07:56 am
Also Read
View All
Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद