दिल्ली एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि कोरोनोवायरस शवों के अंतिम संस्कार के माध्यम से नहीं फैल सकता है। यह खांसने और छींकने से फैलता है। इस वायरस के प्रसार के लिए छींकना-खांसी जरूरी है। इसलिए संक्रमित शरीर का अंतिम संस्कार करने में कोई जोखिम नहीं है।" दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी इस मामले को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "लोगों को डर लगता है कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के अंतिम संस्कार से संक्रमण हवा में फैल जाएगा, जबकि ऐसे बिल्कुल नहीं है। अंतिम संस्कार करने में कोई दिक्कत नहीं है। मृत्यु के बाद कोरोना वायरस नहीं फैला सकता है।"