नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। दुनिया के कई देशों में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 हजार के पार पहुंच चुकी है जबकि भारत ( India ) में अब तक दो लोगों की मौत कोरोनावायरस के चलते हुई है।
कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने पद्म अवार्ड समारोह ( padma award ceremony ) को भी टाल दिया है। कोरोना वायरस के कारण पद्म अवार्ड समारोह को फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है। दरअसल, यह समारोह 3 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में होने वाला था।
मिजी जानकारी के मुताबिक जल्द ही नई तारीख और समय का ऐलान होगा। भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है।
इसी कड़ी पद्म अवॉर्ड को भी टाल दिया गया है। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।
वहीं कई कार्यक्रमों को भी स्थगित करने का निर्णय लिया गया था।
आपको बता दें कि कोरोनावायरस के चलते कई खेल इवेंट और कार्यक्रमों को रद्द अथवा स्थगित किया जा रहा है। कई राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।
भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए 84 लोगों के संपर्क में आए 4,000 से ज्यादा लोगों को निगरानी में रखा गया है।