विविध भारत

Coronavirus: आज पीएम मोदी ‘मन की बात’ में COVID-19 पर करेंगे चर्चा, ट्वीट कर दी जानकारी

सुबह 11 बजे करेंगे मन की बात कोरोना वायरस को लेकर शेयर करेंगे विचार देशवासियों से करेंगे कोरोना के खिलाफ मुहिम में साथ देने की अपील
less than 1 minute read
pm_modi.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात करेंगे। वह मन की बात में कोविद19 पर चर्चा करेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को किया जाता है।

इस ट्वीट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस रेडियो कार्यक्रम पर सबकी नजरें हैं। ऐसा इसलिए कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए इस महामारी के कारण देश में चल रहे लॉकडाउन और किसानों को हो रही समस्याओं के निराकरण को लेकर बात कर सकते हैंं। ऑल इंडिया रेडियो पर पीएम के इस कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को दिन में 11 बजे से किया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में रेडियो की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि देश में इस समय सकारात्मकता को बढ़ावा देने की जरूरत है। बता दें कि पीएम मोदी 22 और 24 मार्च को कोरोना वायरस से निपटने की मुहिम में देशवासियों से सहयोग देने की अपील भी की है। उन्होंने देशवासियों से पीएम-केयर्स फंड में अंशदान के लिए आगे आने की अपील भी की है।

Updated on:
29 Mar 2020 09:47 am
Published on:
29 Mar 2020 12:43 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video