विविध भारत

Coronavirus: SC का नोटिस जारी करने से इनकार, कहा – अभी केंद्र के जवाब का इंतजार

WHO से मान्यता प्राप्त किट उपलब्ध कराने के मुद्दे पर हुई सुनवाई एसजी तुषार मेहता ने कहा - इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है अगले हफ्ते डॉक्टर बर्नेट की याचिका पर फिर सुनवाई होगी
less than 1 minute read
supreme_court.jpg

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में जुटे डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को विश्व स्वास्थ्य संगठन से अधिकृत कपड़े और उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। इस मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

शीर्ष अदालत को सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मंगलवार को भी हमारे पास ऐसा ही एक मामला आया था और हम इसे लेकर कदम उठा रहे हैं। इस पर नोटिस जारी न करें। हमें याचिका दें और हम इस पर कदम उठाएंगे।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने नागपुर के डॉक्टर बर्नेट की याचिका सरकार सॉलिसीटर जनरल को सौंपी है। अब तुषार मेहता सरकार से जानकारी लेकर शीर्ष अदालत को इस बारे में सूचित करेंगे। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस मामले में कोई नोटिस जारी नहीं किया है। अगले हफ्ते इस याचिका पर फिर सुनवाई होगी।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें केंद्र के जवाब का इंतजार कर है। इसलिए नोटिस नहीं जारी किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगले सोमवार या मंगलवार को जब ये बेंच दोबारा बैठेगी, तब हम इस पर विचार करेंगे।

आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा स्वीकृत प्रोटेक्शन किट्स कोरोना नियंत्रण काम में लगे डॉक्टरों को उपलब्ध करवाने को लेकर डॉक्टर बर्नेट ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। बर्नेट की याचिका पर आज सुनवाई हुई।

Updated on:
01 Apr 2020 04:01 pm
Published on:
01 Apr 2020 03:54 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ