विविध भारत

5 दिन में आएंगे 50 लाख कोरोना वायरस टेस्ट किट, बढ़ेगी जांच रफ्तार

लोकसभा अध्यक्ष बिरला को आइसीएमआर के महानिदेशक ने दी जानकारी। कोरोना वायरस को हराने में केन्द्र सरकार कर रही है कड़े प्रयास। शुक्रवार सुबह तक देश में कोरोना वायरस के 2301 मामले और 56 की मौत।    
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2020, 8:10 PM IST
कोरोना टेस्टिंग में आएगी तेजी
कोरोना टेस्टिंग में आएगी तेजी

शादाब अहमद/नई दिल्ली। कोरोना वायरस से निपटने के लिए केन्द्र सरकार प्रयास में जुटी हुई है। अगले 5 दिनों में कोरोना वायरस टेस्ट के करीब 50 लाख किट भारत को मिलेंगे। इसके बाद टेस्ट की रफ्तार तेज हो जाएगी। यह जानकारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को इंडिया काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने दी है।

देश में तेजी से बढ़ रह? कोरोना वायरस ?? के संक्रमण को लेकर लोकसभा अध्यक्ष बिरला चिंतित हैं। उन्होंने इसके निदान और प्रभाव को कम करने के प्रयास को लेकर शुक्रवार को आईसीएमआर के महानिदेशक से जानकारी हासिल की।

भार्गव ने उन्हें बताया कि फिलहाल देश में करीब 8 हजार टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं। इसको बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं। अगले पांच दिनों में करीब पांच लाख किट मिलने के बाद बड़ी संख्या में टेस्ट होने लग जाएंगे।

वंचित-गरीब भूखा न रहे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों से फोन पर वार्ता कर कोरोना वायरस के प्रभाव रोकने पर चर्चा की। इस दौरान बिरला ने विधानसभा अध्यक्षों से कहा कि अभावग्रस्त वंचित और गरीब तबके के लोगों को हर संभव मदद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह असामायिक संकट है। ऐसे में राजनीतिक मतभेद भुलाकर सभी लोगों को मिलकर सकारात्मक प्रयास करने होंगे। इस वैश्विक महामारी रोकने के लिए सामाजिक दूरी ही सबसे अच्छा तरीका है। इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने भी बिरला से कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव को लेकर चर्चा की।

बता दें कि शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 2301 मामले सामने आए हैं। इनमें से 156 को डिस्चार्ज/सही किया जा चुका है, जबकि 56 लोगों की जान चली गई है। वहीं, एक व्यक्ति माइग्रेट हो गया है।

Updated on:
4 Apr 2020, 8:10 PM IST
Published on: