विविध भारत

Coronavirus: देश में सबसे अधिक सक्रिय मामले इन 10 जिलों से, महाराष्ट्र में 9 जिले संक्रमण की गिरफ्त में

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में 47 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 28 हजार से अधिक नए मामले देखने को मिले हैं।
less than 1 minute read
rajesh bhushan
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 47 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इनमें से सबसे अधिक मामले देश के 10 जिलों से आए हैं। कोरोना वायरस के सबसे अधिक सक्रिय मामले 10 जिलों में केंद्रित हैं। ये जिले हैं- पुणे, नागपुर, मुंबई, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, बेंगलुरु अर्बन, नांदेड़, जलगांव, अकोला। जिन 10 जिलों में सक्रिय मामले हैं, उनमें से 9 जिले महाराष्ट्र और एक जिला कर्नाटक का है।

महाराष्ट्र और पंजाब में स्थिति गंभीर

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि दो राज्य महाराष्ट्र और पंजाब हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28 हजार से अधिक नए मामले सामने आए और पंजाब में अपनी कुल जनसंख्या के अनुपात में काफी बहुत अधिक संख्या में नए मामले सामने आए हैं। मामले आ रहे हैं।

88 फीसदी मौतें 45 वर्ष या उससे ऊपर के लोगों की

सरकार का फैसला है एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक वैक्सीन लगावा सकेंगे। ये फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि हमारे देश में कोरोना वायरस की कुल मौतों की 88 फीसदी मौतें 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों की है।

Updated on:
24 Mar 2021 06:51 pm
Published on:
24 Mar 2021 06:48 pm
Also Read
View All
Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया