स्वास्थ्य मंत्रालय ने चौंकाने वाले तथ्य पेश किए, 18 राज्यों में फैला कोविड-19 का नया 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट
नई दिल्लीPublished: Mar 24, 2021 03:58:42 pm
देश में बीते 24 घंटे में 47,262 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। नया म्यूटेशन करीब 15 से 20 फीसदी नमूनों में मिला है।
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) एक बार फिर तेजी से फैलने लगा है। देश में बीते 24 घंटे में 47,262 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ यहां कुल संक्रमित लोगों की संख्या एक करोड़ 17 लाख से अधिक हो चुकी है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी चौंकाने बात कही है।