नई दिल्ली। देशभर में जारी कोरोना कहर के बीच महाराष्ट्र से कोरोना को लेकर बड़ी खबर आई है। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद से आमिर खान घर पर सेल्फ-क्वारंटीन में हैं। उन्होंने भी से अपील की है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान जो लोग उनके संपर्क में आए हैं वो एहतियातन अपना टेस्ट करा लें।