विविध भारत

Coronavirus के मामलों ने पकड़ी रफ्तार, 16 राज्यों के 70 जिलों में 150 फीसदी तक बढ़ा संक्रमण

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि कोविड-19 के नए मामलों में हर सप्ताह करीब 43 फीसदी वृद्धि देखने को मिल रही है।

less than 1 minute read
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में दोबारा तेजी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के अनुसार देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों का 60 फीसदी हिस्सा महाराष्ट्र में है।

भूषण के अननुसार बीते 15 दिनों में 16 राज्यों के 70 जिलों में कोरोना वायरस के मामले में 150 फीसदी तक बढ़त देखने को मिली है। बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 400 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

यहां सकारात्मकता दर एक फीसदी से कम है। हालांकि, यह अब 0.6 फीसदी हो गई है जो पहले 0.4 फीसदी थी। उन्होंने कहा कि नए कोरोना वायरस के मामलों का न्यूनतम स्तर नौ फरवरी था। अब कोविड-19 के नए मामलों में हर सप्ताह करीब 43 फीसदी वृद्धि देखने को मिल रही है।

कोरोना के कारण होने वाली नई मौतों के मामलों में सप्ताह दर सप्ताह करीब 37 फीसदी बढ़त देखने को मिल रही है। अभी तक वैक्सीन की कुल 3.51 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Published on:
17 Mar 2021 05:53 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात