विविध भारत

School Reopening: 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, जानिए आपके राज्य की स्थिति

-School Reopening From Monday: कोरोना संकट ( Coronavirus ) के बीच देशभर में आज से अनलॉक 4 ( Unlock 4.0 ) का दूसरा चरण शुरू हो गया है। -केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 की गाइडलाइंस के साथ ही 21 सितंबर से स्कूल खोलने की अनुमति दे दी थी।-जिसके तहत राज्य में सरकारी और निजी विद्यालयों में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए कक्षाएं लगाई जा सकती है। -इसके लिए सरकार ने अध्यापकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के लिए कई दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2020, 9:50 AM IST
coronavirus unlock 4 School Reopening from today close in these states
School Reopening: अब 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, जानिए आपके राज्य की स्थिति

नई दिल्ली।
School Reopening From Monday: कोरोना संकट ( coronavirus ) के बीच देशभर में आज से अनलॉक 4 ( Unlock 4.0 ) का दूसरा चरण शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 की गाइडलाइंस के साथ ही 21 सितंबर से स्कूल खोलने की अनुमति दे दी थी, जिसके तहत राज्य में सरकारी और निजी विद्यालयों में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए कक्षाएं लगाई जा सकती है। इसके लिए सरकार ने अध्यापकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के लिए कई दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं। हालांकि, स्कूल खोलने या नहीं खोलने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। ऐसे में कुछ राज्य सरकारों ने स्कूल खोलने की अनुमति दी है। वहीं, कई राज्यों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

कहां-कहां बंद रहेगी स्कूल?

दिल्ली में 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल ( Schools in Delhi )
दिल्ली में कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 5 अक्टूबर तक बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि, ऑनलाइन कक्षाएं पहले की तरह यथावत रहेगी। निदेशालय की तरफ से जारी आधिकारिक निर्देशों के अनुसार स्कूलों के प्रिंसिपल ऑनलाइन शिक्षण के लिए जरूरी स्टाफ को स्कूल बुला सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर तक बंद
उत्तर प्रदेश राज्य के उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि राज्य में 30 सितंबर तक स्कूल नहीं खुलेंगे। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संक्रमण को देखते हुए स्कूल खोलना संभव नहीं है।

इनके अलावा गुजरात, महाराष्‍ट्र, केरल, झारखंड, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी 21 सितंबर से स्कूल नहीं खोलने का निर्णय लिया है। महाराष्‍ट्र में 30 सितंबर तक स्‍कूल बंद हैं। गुजरात सरकार ने दिवाली तक स्‍कूल बंद रखने का फैसला किया है। झारखंड में भी 30 सितंबर तक स्‍कूल बंद हैं।

यहां खुलेंगे स्कूल
हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, जम्मू कश्मीर में (Haryana) मे सोमवार यानी आज से कक्षा 9 से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूलों के आंशिक रूप से फिर से खोले जाएंगे।

स्कूल खोलने की गाइडलाइंस ( School Reopening Guidelines )

Published on: