विविध भारत

West Bengal में Coronavirus का कहर जारी,Mamata Banerjee ने 31 जुलाई तक बढ़ाया Lockdown

West Bengal में Coronavirus के मरीजों की संख्या बढ़कर 14,728 हो गई CM Mamta Banerjee ने राज्य में 31 जुलाई तक Lockdown बढ़ाने का फैसला किया

2 min read
West Bengal में Coronavirus का कहर जारी,Mamata Banerjee ने 31 जुलाई तक बढ़ाया Lockdown

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) में कोरोना वायरस ( coronavirus ) के मरीजों की संख्या बढ़कर 14,728 हो गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Chief Minister Mamata Banerjee ) ने राज्य में 31 जुलाई तक लॉकडाउन ( Lockdown ) बढ़ाने का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल में स्कूल-कॉलेज पहले ही 31 जुलाई तक के लिए बंद किए जा चुके हैं। आपको बता दें कि West Bengal की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य सचिवालय ( State secretariat ) 'नवान्न' में सर्वदलीय बैठक ( All party meeting ) बुलाई। बैठक में उन्होंने राज्यभर में कोविड-19 ( COVID-19 ) महामारी के हालातों की समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से सभी विपक्षी नेताओं को बुलाया था और उनसे बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया था।

इस दौरान राज्य सरकार ने कहा कि सरकारी कार्यालयों के काम कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। वहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जिस तरह अभी काम चल रहा है, उसी तरह जारी रखा जाएगा। इसके साथ ही आईसीएमआर की गाइडलाइंस का पालन करते हए अभी कोरोना मरीजों का प्रमुखता से इलाज किया जाएगा। सरकार ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी की वजह से कई इलाकों में अभी दूसरी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को टाला जा रहा है, जिसका उनको भी काफी दुख है। ममता बनर्जी सरकार ने कहा कि गंभीर मरीजों को प्राथमिकता से देखा जाएगा।

मुख्यमत्री ममता बनर्जी ने सर्वदलीय बैठक हावड़ा स्थित प्रदेश सचिवालय के नबाना सभागार में बुलाई थी इस बैठक में सीएम ममता बनर्जी और विधानसभा के स्पीकर भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के लगभग 16 हजार ताजा मामले दर्ज हुए और इस दौरान 465 लोगों की मौत हुई। इसके बाद बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कुल मामलों की संख्या 4.5 लाख से ज्यादा हो गई है। भारत ने 15,968 नए मामलों का अब तक सबसे ऊंचा एक-दिवसीय रिकॉर्ड दर्ज किया, इससे अब तक कुल संख्या बढ़कर 4,56,183 पहुंच गई। इससे पहले मंगलवार को 14,933 नए कोविड-19 मामले सामने आए थे।

ये भी पढ़ें

Baba Ramdev की कंपनी Patanjali ने सौंपे कागजात, Ministry of AYUSH ने बैठाई जांच
Updated on:
24 Jun 2020 10:59 pm
Published on:
24 Jun 2020 10:46 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात