
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 15,510 नए मामले सामने आए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक अभी तक देशभर में कुल 1,43,01,266 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 15,510 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,10,96,731 हुई। 106 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,157 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,68,627 है। कोरोना इलाज के बाद घर लौटने वालों की संख्या 1,07,86,457 है।
पीएम ने ली वैक्सीन की पहली डोज
बता दें कि आज पीएम मोदी ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। अचानक उनके इस पहले से कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी। साथ ही लोगों में व्याप्त इस भ्रम को दूर करने में मदद मिलेगी कि टीका प्रभावी है भी या नहीं। पीएम मोदी के इस कदम से विरोधियों की मुहिम को भी झटका लगा है।