
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Coronavirus in Delhi ) समेत समूचे भारत में कोरोना वायरस केसों की संख्या ( Coronavirus Case in India ) तेजी से बढ़ती जा रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ( Delhi Health Minister Satyendra Jain ) ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछल 24 घंटे के भीतर दिल्ली में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के 1250 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस घातक वायरस की वजह से एक दिन के भीतर 13 ( Corona Death ) लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही राजधानी में फिलहाल कोरोना वायरस के 11, 426 मामले सक्रिय बने हुए हैं। ये वो केस हैं, जिनका हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। सत्येंद्र जैन ने बताया कि इस समय हमारा पूरा ध्यान कोरोना वायरस ( Coronavirus Outbreak ) की वजह से कम से कम मौतें होने के लिए कार्य करने पर है।
कोरोना वायरस का संक्रमण धीमी गति से लगातार बढ़ता जा रहा
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के प्रकोप का आलम यह है कि यहां लगभग 29 प्रतिशत आबादी यानी करीब—करीब 60 लाख लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण पाया गया है। दरअसल, आबादी प्रतिशत में कोरोना वायरस की पुष्टि सीरो सर्वे (Sero-survey) में सामने आई है। सीरो रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि राजधानी में कोरोना वायरस का संक्रमण धीमी गति से लगातार बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक एक महा के भीतर एंटीबॉडी में करीब 5 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। जबकि इससे पहले फेज और दूसरे फेज के सीरो सर्वे में सामने आया था कि जिन लोगों में एंडीबॉडी पाया गया है, उनमें से अधिकांश लोग asymptomatic (कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई नहीं दिए) थे।
केंद्र सरकार ने इस संबंध में जो गाइडलाइन्स जारी की
वहीं, दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच होटल और रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि, इनको सरकार की ओर से जारी एसओपी (SOP) की गाइडलाइन्स के अनुसार ही खोला जा सकेेगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Steyander Jain) ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस संबंध में जो गाइडलाइन्स जारी की हैं, उसके अनुसार ही होटल (Hotel) खोले जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके अलावा, सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन रखते हुए बाजार भी खुलेंगे। देश और दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। भारत की बात करें तो यहां कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29 लाख के पार पहुंच गई है। इस बीच कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।