दरअसल, मुंबई में लालबागचा राजा नाम से प्रसिद्ध गणेश पंडाल का आयोजन सावर्जनिक गणेशोत्सव मंडल करना है। इस बार कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए मंडल ने गणेश उत्सव को रद्द कर दिया और उसकी जगह 'आरोग्य उत्सव' मानने का निर्णय लिया। कोरोना संकट के बीच सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में इस बार यहां केवल चार फीट की प्रतिमा स्थापित की गई, जबकि हर बार यहां पर गजानन की विशाल और भव्य प्रतिमा लगाई जाती रही है।