शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी पर चंद्रमा ( Moon on Ganesh Chaturthi ) को नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से आप पर झूठा आरोप या कलंक लग सकता है। बता दें कि इस चतुर्थी को कलंक चतुर्थी, कलंक चौथ और पत्थर चौथ भी कहा जाता है। आइए जानते हैं, इस चतुर्थी पर चंद्रमा देखने पर पाप क्यों लगता है और इसके दोष निवारण के लिए क्या करना चाहिए?