नई दिल्ली। भाद्रपद मास की चतुर्थी से चतुर्दशी तक चलते वाले गणेश महोत्सव (Ganesh Chaturthi 2020) का शुभारंभ हो गया है। बप्पा लोगों के घरों में विराजमान हो गए हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर हमेशा से ही भक्त उत्साहित रहते हैं। हालांकि इस बार कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते सार्वजनिक गणपति पंडाल की स्थापना नहीं की गई है। ऐसे में आप घरों में उनकी पूजा कर सकते हैं। वैसे तो गजानन सबकी मुरादे पूरी करते हैं, लेकिन इस शुभ अवसर पर यदि राशिनुसार (Zodiac Signs) चीजें चढ़ाई जाए तो पूजा का फल दोगुना हो सकता है। इस बार गणेश महोत्सव की शुरुआत आज यानि 22 अगस्त से हुई है, जो 1 सितंबर तक चलेगी।नते हैं।