विविध भारत

COVID-19: अद्र्धसैनिक बलों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से परेशान गृह मंत्रालय

देश में कोरोना ( Coronavirus ) संक्रमण के बढ़ते मामलों में सभी राज्यों की चिंता बढ़ा दी राज्य कर रहे हैं ज़्यादा अद्र्धसैनिक बलों ( Paramilitary forces ) की टुकड़ी की तैनाती की मांग

2 min read
COVID-19: अद्र्धसैनिक बलों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से परेशान गृह मंत्रालय ,

-अनुराग मिश्रा
नई दिल्ली। देश भर में कोरोना संक्रमण ( Coronavirus Infection ) के बढ़ते मामलों में सभी राज्यों की चिंता बढ़ा दी है। लॉकडाउन ( Lockdown 3.0 ) के बीच लोगों के नियमों का पालन नहीं करने की बहुत सी घटनाओं को रोक पाने में राज्यों की पुलिस नाकाम साबित हो रही है। कई राज्यों में क़ानून व्यवस्था ( Law and order ) लागू करवाते हुए पुलिसकर्मी संक्रमित हो जा रहे हैं। ऐसे में बहुत से राज्यों ने गृह मंत्रालय ( Home Ministry ) से अपनेराज्य में अद्र्धसैनिक बलों ( Paramilitary forces ) की तैनाती को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। लेकिन गृह मंत्रालय अद्र्धसैनिक बलों में ही बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर परेशान दिख रहा है। अद्र्धसैनिक बलों के जवानों में कोरोना संक्रमण ( Corona infection ) की कई घटनाएं सामने आई हैं, इसको लेकर शुक्रवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह ने अद्र्र्धसैनिक बलों के महानिदेशकों के साथ बैठक भी की थी।

केंद्रीय अद्र्धसैनिक बलों में संक्रमण के 520 मामले सामने आए हैं। अब सभी यूनिट ने कोविड मामलों की निगरानी करने और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सेल का गठन किया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कोरोना के 195 मामलों के सामने आने से एक अफसर परेशान दिख रहे हैं। अब तक 191 मामले सक्रिय हैं और लगभग 130 मामले दिल्ली से जुड़े हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक़ दिल्ïली के कई इलाकों में लॉ एंड ऑर्डर में बल के जवान सहयोग कर रहे हैं जिसकी वजह से उन पर संक्रमण का ख़तरा बढ़ गया है। बीएसएफ के उच्च पदस्थ अफ़सरों के मुताबिक़ बीएसएफ कोविड सेल उन सभी जवानों के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है जो क्वॉरंटाइन हैं। ग़ौरतलब है कि बीएसएफ के दो जवानों की गुरुवार को मौत हो गई।

सीआरपीएफ यानी केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के लगभग 160 जवान संक्रमण के शिकार हो चुके हैं और मयूर विहार में लगभग 950 जवान क्वारंटाइन में थे। कंट्रोल रूम ड्यूटी पर गृह मंत्रालय के साथ नियुक्त दो सीआरपीएफ जवान भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। भारत तिब्बत सीमा पुलिस, बीएसएफ कोरोना संक्रमण के मार से बच नहीं पाया है आईटीबीपी के 84 कर्मचारी और अफ़सर भी संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस का सहयोग कर रहे आठ जवान घायल हुए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। देश की सभी महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों और मेट्रो की सुरक्षा की जि़म्मेदारी संभाल रही रही सीआईएसएफ भी बीमारी की चपेट में है।

इसी तरह एसएसबी यानी सशस्त्र सीमा बल
ये भी लगभग दो दर्जन जवान संक्रमित हो चुके हैं ऐसे में गृह मंत्रालय अर्धसैनिक बलों के जवानों की हॉटस्पॉट इलाकों में है तैनाती की राज्यों की माँग पर क्या प्रतिक्रिया देगा ये सोमवार को होने वाली बैठक में तय हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

अनाधिकृत प्रवेश रोकने के लिए सरकार ने बनाया सिस्टम
Updated on:
10 May 2020 06:29 am
Published on:
09 May 2020 10:29 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर