विविध भारत

Covid-19 का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 3.80 लाख नए केस सामने, 3600 से ज्यादा लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 3,79,257 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,83,76,524 हुई। 3645 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,04,832 हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2021, 10:32 AM IST
Covid-19 new cases surfaced 3.80 lakh last 24 hours, 3600 people died
Covid-19 new cases surfaced 3.80 lakh last 24 hours, 3600 people died

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड केस सामने आए हैं। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में 3.80 लाख केस सामने आ चुके हैं। जबकि मरने वाले लोगों की संख्या 3600 से ज्यादा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह संख्या 4 लाख के पार जा सकती है। आपको बता दें कि 28 अप्रैल से देश में 18 प्लस के लोगों के वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि कोरोना के केसों में विराम लगता है या नहीं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार 2 मई के बाद देश में आगे लॉकडाउन बढ़ाने का विचार करती है या नहीं।

सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ें
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 3,79,257 नए मामले सामने आ गए हैं। जो कि एक रिकॉर्ड है। इस आंकड़े के बाद देश में आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,83,76,524 हो गई है। बीते 24 घंटे में 3645 नई मौतें देखने को मिल चुकी हैं। जिसके बाद देश में कुल मौतों की संख्या 2,04,832 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 30,84,814 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,50,86,878 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,00,20,648 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,44,71,979 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,68,190 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

महाराष्ट्र में 63 तो दिल्ली 26 हजार आंकड़ें
बात अगर राज्यों की करें तो बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 63,309 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद यहां पर कुल केसों की संख्या 44.73 लाख पहुंच चुकी है। जबकि एक्टिव केसों की संख्या 6.73 लाख हो गई है। जबकि बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 1036 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद यहां पर मरने वालों की संख्या 67,214 हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से 368 लोगों की मौत हुई है। जिससे दिल्ली में लोगों के मरने वालों की कुल संख्या 15,377 हो चुकी है। वैसे राजधानी में एक दिन में करीब 26 हजारर मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल केसों की संख्या 10.98 लाख पहुंच गई है। जबकि एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख को पार कर गई है।

Updated on:
29 Apr 2021, 10:32 AM IST
Published on: