विविध भारत

कोविड-19 : दिल्ली की जामा मस्जिद में नहीं आया कोई नमाजी, चारों तरह रहा सन्नाटा

कोरोना वायरस के चलते देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लॉकडालन के चलते शुक्रवार को जामा मस्जिद नहीं पहुंचा कोई नमाजी
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2020, 8:09 PM IST
कोविड-19 : दिल्ली की जामा मस्जिद में नहीं आया कोई नमाजी, चारों तरह रहा सन्नाटा
,कोविड-19 : दिल्ली की जामा मस्जिद में नहीं आया कोई नमाजी, चारों तरह रहा सन्नाटा

नई दिल्ली। पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस ( coronavirus ) के खिलाफ लड़ रहा है और देश का नागरिक इस वक्त अपने घरों में बंद है।

जुमे की नमाज के लिए शुक्रवार को देशभर के अलग-अलग हिस्सों से भी यही खबर आई कि कई जगहों पर जुमे की नमाज नहीं पढ़ी गई और जहां हुई भी वहां सिर्फ इमाम, मोअज्जिन और खादिमों ने नमाज पढ़ी।

बाहर से आकर किसी ने नमाज अदा नहीं की।

ऐसे ही दिल्ली की जामा मस्जिद ( JAMA Masjid ) में हुआ। मस्जिद से अजान हुई जुमे का खुतबा और नमाज भी पढ़ी गई लेकिन बाहर से और आस पास के इलाकों से नमाजी मस्जिद में नहीं आए।

इसकी खास वजह रही कि कोरोना वायरस के चलते मना करना कि घरों में ही नमाज पढ़े। मस्जिद के दरवाजे बंद रहे और इमाम, मोअज्जिन के साथ सिर्फ खादिम ने ही नमाज अदा की।

जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी कि ताकि अगर कोई बाहर से नमाज पढ़ने आए, तो उसको वापस भेजा जा सके।

इससे पहले सभी मुस्लिम सगठनों ने एक साथ ये अपील की कि जुमे की नमाज के लिए मस्जिदों में ना जाएं और घरों में जुहर की नमाज अदा करें। उसी बात का असर आज नजर आया और कोई भी व्यक्ति जुमे की नमाज पढ़ने मस्जिद नहीं पहुंचा।

Updated on:
27 Mar 2020, 8:09 PM IST
Published on: