Former Congress President Rahul Gandhi का विशेषज्ञों के साथ बातचीत का सिलसिला जारी Rahul Gandhi अमरीका के डिप्लोमेट और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में Ambassador Nicholas Burns से बात करेंगे
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी ( Coronavirus Crisis ) के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) का विशेषज्ञों के साथ बातचीत का सिलसिला जारी है।
इसी कड़ी राहुल गांधी शुक्रवार को अमरीका के डिप्लोमेट ( Diplomat of america ) और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ( Harvard University ) में प्रोफेसर निकोलस बर्न्स ( Ambassador Nicholas Burns ) से बातचीत करेंगे।
दोनों के बीच कोरोना महामारी ( Corona Epidemic ) और उसके प्रभाव लेकर चर्चा होगी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
राहुल गांधी के ट्वीट में लिख कि वह 12 जून को सुबह 10 बजे Ambassador Nicholas Burns से बात करेंगे।
उन्होंने लिखा कि कोरोना ( Coronavirus ) किस तरह से दुनिया को बदल रहा है। इस पर बातचीत होगी। उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम को देखने की अपील भी की।
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट अकाउंट पर इस बातचीत की एक छोटी वीडियो भी शेयर की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इस वीडियो में कोरोना वायरस को लेकर अमरीक और चीन को लेकर बात कर रहे हैं।
गौरतलब है कि राहुल गांधी देश में कोरोना संकट को लेकर लगातार विशेषज्ञों से चर्चा कर रहे हैं।
इससे पहले RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से भी बात कर चुके हैं।
कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच राहुल गांधी ने विशेषज्ञों से बातचीत की एक श्रंखला शुरू की है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना वायरस महामारी के बीच मोदी सरकार की ओर से किए जा रहे इंतजामों को लेकर भी काफी गंभीर है।
राहुल गांधी ने लॉकडाउन को असफल करार दिया है। राहुल ने कहा कि कोरोना वायरस की शुरुआत में मोदी सरकार ने काफी ढील दी है।
राज्यों की मदद नहीं की गई थी, जबकि अब सारे अधिकार राज्य सरकार को दे दिए गए हैं।