विविध भारत

कोविशील्ड हुई सस्ती लेकिन स्वदेशी वैक्सीन की कीमतों में नहीं हुई कोई कटौती

भारत में तैयार की गई स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन की कीमतों में अभी भी कोई कटौती नहीं हुई है जबकि कोविशील्ड की कीमत राज्य सरकारों के लिए घटा दी गई हैं। अब राज्य सरकारों को कोविशील्ड वैक्सीन की एक डोज पूर्व घोषित चार सौ रुपए की जगह अब 300 रुपए की मिलेगी।
2 min read
vaccine.jpg

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण अभियान की शुरूआत से पूर्व सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (CII) ने कोविशील्ड के दामों में कटौती का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन की रेट में किसी तरह की कोई कमी नहीं की गई है।

कोवैक्सीन है स्वदेशी वैक्सीन, ICMR ने भी डवलप करने में खर्च किया था पैसा
उल्लेखनीय है कि कोविशील्ड निजी कंपनियों द्वारा विकसित की गई है जबकि कोवैक्शीन को बनाने में सरकारी मदद भी दी गई है। भारत बायोटैक द्वारा तैयार की गई इस वैक्सीन के विकास में ICMR भी शामिल है। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार ने गत वर्ष लोकसभा में भारत बायोटैक का नाम लिए बगैर बताया था कि ICMR ने वैक्सीन के विकास में 25 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए थे जबकि हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में बायोटैक के चेयरमैन कृष्णा ऐल्ला ने कहा था कि उन्हें केन्द्र सरकार की तरफ से किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली है।

बुधवार को ही सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा था कि राज्य सरकारों को कोविशील्ड वैक्सीन की एक डोज पूर्व घोषित चार सौ रुपए की जगह अब 300 रुपए की मिलेगी। कोविशील्ड के दाम घटाए जाने के बाद कोवैक्सीन के दाम कोविशील्ड से लगभग दुगुने हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय में सीरम और बायोटैक कंपनी की ओर से राज्य सरकारों को उपलब्ध कराए जा रहे टीकों की दरों को कम करने की मांग उठ रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी मंगलवार को एक सुनवाई के दौरान देश में टीकों की अलग-अलग दरों को लेकर केन्द्र सरकार से जवाब तलब किया था। इसी बीच सीरम द्वारा राज्य सरकारों को दिए जाने वाले टीकों की दरें घटाने के बाद अब नजरें भारत बायोटैक की स्वदेशी कोवैक्शीन पर है।

वही दूसरी ओर कोवैक्सीन के अलग-अलग दामों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में भी एक जनहित याचिका दायर की गई। इसमें सीरण और भारत बायोटैक को समान दर से बेचने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। याचिका में कहा गया कि टीके का प्रबंधन तथा वितरण निजी कंपनियों के हाथों में नहीं छोड़ा जा सकता। दवा कंपनियां बढ़ती मृत्यु दर के डर को भुना रही हैं।

अदार पूनावाला ने कहा, मानवीय रुख अपनाया
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ ने कहा कि हमने मानवीय रुख अपनाते हुए कोविशील्ड के दामों को घटाने का फैसला किया है। इससे राज्यों के करोड़ों रुपए बचेंगे और टीकाकरण की गति तेज कर लाखों जिंदगियां बचाई जा सकेंगी।

फिलहाल ये हैं कोविशील्ड वैक्सीन की ताजा दरें
केन्द्र सरकार वैक्सीन खरीदेगी - 150 रुपए में
राज्य सरकारों को वैक्सीन मिलेगी - 300 रुपए में
प्राइवेट हॉस्पिटल्स को वैक्सीन मिलेगी - 600 रुपए में

इसके विपरीत कोवैक्सीन की दर केन्द्र सरकार के लिए 150 रुपए ही रखी गई है जबकि राज्य सरकारों के लिए 600 रुपए तथा प्राइवेट हॉस्पिटल्स के लिए 1200 रुपए रखी गई हैं।

Published on:
29 Apr 2021 03:58 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान