विविध भारत

देश के पूर्वी हिस्सों में तू’फानी’ संकट, ट्रेन-हवाई यातायात बंद, ओडिशा-आंध्र में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू

9 लाख लोगों को अभी तक सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू मौसम विभाग, नौसेना समेत कई एजेंसियां हाई अलर्ट पर
2 min read
• •
Updated: 3 May 2019, 7:16 AM IST
cyclon

नई दिल्ली। देश के पूर्वी हिस्सों में भीषण चक्रवाती तूफान फानी कहर बरपाने आ रहा है। शुक्रवार को ओडिशा के तट से टकराएगा। मौसम विभाग, एनडीआरएफ, नौसेना, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समेत कई एजेंसियां को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान फानी 3 मई को ओडिशा के पुरी तट पर दस्तक देने वाला है। इस दौरान हवा की गति 175-185 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने की संभावना है। ओडिशा में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही अभी तक 9 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ओडिशा में तूफान से बचने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। इस तूफान का असर उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तमिलनाडु पर भी दिखने वाला है।

LIVE UPDATES:

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विशेष राहत संगठन दफ्तर का दौरा कर तूफान का जायाजा लिया

फानी तूफान के चलते ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट 24 घंटे तक बंद

पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट शुक्रवार शाम 6 बजे तक बंद

ओडिशा में 103 ट्रेनें रद्द

चक्रवाती तूफान भारत के दक्षिण में पहुंच गया है।

आंध्र प्रदेश के उत्तर तटीय इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई है।

ओडिशा में तेज बारिश के साथ 170-180 प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं

मछुआरों को 4 मई तक समंदर के आस-पास ना जाने की सलाह

नॉर्थ ईस्ट कोस्ट गार्ड रीजन के कमांडर राजन बर्गोत्रा ने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सभी कोस्ट गार्डों की तैनाती हो चुकी है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक

तूफान से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधान सचिव, पीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव, गृह सचिव और आईएमडी, एनडीआऱएफ, एनडीएमए और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। केंद्र सरकार 1086 करोड़ की अग्रिम सहायता राशि देने की घोषणा भी कर चुकी है।

ओडिशा फायर सर्विसेज राहत ने भी बनाई टीम

ओडिशा में चक्रवाती तूफान फानी के बड़े पैमाने पर कहर बरपाने और जानोमाल का नुकसान करने की आशंकाओं के बीच ओडिशा फायर सर्विसेज की राहत व बचाव कार्य चलाने की तैयारियां जारी है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी जा चुकी है।

Updated on:
3 May 2019, 7:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
विरासत और आधुनिक सुविधाओं का संगम बना वडनगर रेलवे स्टेशन, तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड के बीच 117 किमी लंबी रेल लाइन पर तेजी से चल रहा निर्माण

वडोदरा में भक्ति भाव से मनाया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को आज देंगे अर्घ्य

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ