विविध भारत

Cyclone Tauktae: गोवा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, कई इलाकों में बिजली गुल

चक्रवात तौकते के गोवा के तट से टकराने के बाद राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं और भारी बारिश के कारण बिजली के खंभे उखड़ गए, तो वहीं कई अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। फिलहाल, किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

2 min read
May 16, 2021
Cyclone Tauktae: Heavy rain with strong winds in Goa, lightning strikes in many areas

पणजी। चक्रवात ‘Tauktae’ रविवार को गोवा के तट से टकराया, जिसके बाद पूरे राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हुईं। तेज हवाएं और भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में बिजली के खंभे उखड़ गए तो वहीं कई अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। फिलहाल, किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात तौकते के कारण राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई हैं। लेकिन अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। गोवा के ऊर्जा मंत्री नीलेश कैब्राल ने जानकारी देते हुए बताया है कि तेज हवाएं चलने के कारण बिजली के खंभे उखड़ गए, जिसकी वजह से गोवा के अधिकतर इलाकों में बिजली गुल हो गई है।

उन्होंने आगे बताया कि बिजली के सैकड़ों खंभे टूट गए हैं। बिजली की आपूर्ति करने वाली 33 केवी की कई हाई टेंशन तारें पेड़ों के गिरने की वजह से प्रभावित हुई हैं। इस तूफान की वजह से पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से गोवा में बिजली की आपूर्ति करने वाली 220 केवी की लाइनें भी प्रभावित हुई हैं।

बिजली सेवा बहाल करने के लिए कर्मी तैनात

ऊर्जा मंत्री कैब्राल ने आगे बताया कि जिन इलाकों में बिजली सेवा ठप हुई है, उन इलाकों में ऊर्जा विभाग ने बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए अपने सभी कर्मियों को तैनात कर दिया है। लेकिन तेज हवाओं के कारण बिजली सेवा बहाल करने के काम में बाधा आ रही है।

राज्य में दमकल एवं आपात सेवा के निदेशक अशोक मेमन ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में पेड़ गिरने और सड़कें बाधित होने की सैकड़ों कॉल आई हैं। उन्होंने कहा कि कर्मी कल रात से सड़कों को साफ कराने और बिजली की लाइनों पर गिरे पेड़ों को हटाने के लिए काम कर रहे हैं।

गुजरात में अलर्ट

बता दें कि गोवा में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने के बाद अब गुजरात में अलर्ट जारी किया गया है। अहमदाबाद में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ अगले 24 घंटे में तीव्र हो सकता है और इसके सोमवार शाम तक गुजरात के तट पर पहुंचने की संभावना है।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में बताया कि यह मंगलवार तड़के तक पोरबंदर और भावनगर जिले में महुवा के बीच राज्य के तट को पार सकता है। उसने कहा कि ऊंची लहरों की वजह से कई तटीय जिलों में पानी भरने की आशंका है। बुलेटिन में कहा गया है कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ पिछले छह घंटे के दौरान पूर्वी मध्य अरब सागर से उत्तर की ओर करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ा है।

Updated on:
16 May 2021 03:22 pm
Published on:
16 May 2021 03:11 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश